हाँ तो साहेबान, क़दरदान, लीजिये पेशे ख़िदमत हैं अमीर बनने के कुछ बड़े आसान तरीक़े। सुनने में यह तरीक़े आप को अजीब ज़रूर लग सकते हैं। क्योंकि अभी तक आप ने जो भी तरीक़े जाने हैं, वो बड़ी मेहनत वाले हैं। और वह तरीक़े बड़े बड़े लोगों ने बताये हैं। मगर जितने समय में आप उन तरीकों से अमीर बनेंगे, उतने ही समय में इनसे भी बन जायेंगे। या शायद उससे कम समय में, क्योंकि आप को मालूम ही न चलेगा कि कब, धीरे धीरे, आहिस्ता से आप का जीवन बदल गया। आज हाज़िर है तरीक़ा नंबर १ –
अपना नाम अमीर रख लें। सुनने में मज़ाक़ लग रहा है न। मज़ाक़ ही है। और मज़ाक़ में ही करना है। औफ़िशियली ऑन पेपर नहीं बदलना है। किसी भी ऐसे नाम को चुन लें, जो आप को अमीर होने की फीलिङ्ग देता हो। यह किसी व्यक्ति का नाम भी हो सकता है जो धन के मामले में आप का आइडियल हो। अपने दोस्तों, घर के लोगों या जो लोग भी आप के क़रीबी हैं, आप के वेल-विशर हैं, उनसे कहें आप को उसी नाम से पुकारें। अब सब से ज़रूरी बात – जब भी आप को उस नाम से पुकारा जाये; उसे महसूस करें। हमेशा इस बात को जानें कि यह आप का नाम नहीं है। आप को अमीर या धनवान इस लिये पुकारा जा रहा है, क्योंकि आप हैं। अपने दिल में उस फीलिङ्ग को लायें, जो उस समय होगी जब आप असल में अमीर या धनवान होंगे।
यक़ीन जानिये, आप के बाहर की दुनिया धीरे धीरे बदल जायेगी। और आप को मालूम भी न चलेगा। क्योंकि अंदर से, अपने दिल में तो आप हमेशा से धनवान थे।
बहुत जल्दी हम हाज़िर होंगे अगले तरीक़े के साथ। आज, यहाँ तक के साथ के लिये आप का बहुत बहुत शुक्रिया। ख़ुश रहिये। मस्त रहिये। अमीर हो जाईये। आ’हाँ; आप हैं।